एक चूहा मारो,18 रुपए पाओ

0

मुंबई:मॉनसून के आते ही शहर में लेप्टोस्पाइरोसिस की बीमारी फैलनी शुरु हो जाती है। इस बीमारी पर काबू पाने के लिए मुंबई नगर निगम ने चूहों के खिलाफ एक मुहिम शुरु कर दी है।पहले निगम एक चूहा मारने पर 10 रुपए देता था,लेकिन इस कीमत पर कोई चूहा मारने को तैयार नहीं था।अब निगम एक चूहा मारने पर 18 रुपए दे रहा है। निगम ने शहरी इलाके में 29 चूहा मारने वाले नियुक्ति की गई है।अगले कुछ दिनों में पश्चिमी और पूर्वी उपनगरीय इलाके में इस काम के लिए मए वॉलंटिअर्स को नियुक्ति की जाएगी। MCGM के नए प्रस्ताव के तहत चूहा मारने वाले विशेष वार्ड में काम करेंगे और हर रात उन्हें कम से कम 100-150 चूहों को मारना होगा। मुंबई में इन दिनों 29 चूहे मारने वाले हाथों में टॉर्च और लाठी लिए नाइट शिफ्ट करते दिखाई दे रहे हैं।वे जगह-जगह टॉर्च से चूहे ढूंढते हैं और दिखाई देते ही लाठी से मार देते है।

इसे भी पढ़िए :  फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़, लोन देने के बदले लड़कियों से मांगते थे न्यूड फोटो और वीडियो