शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा है आतंकवाद: राष्ट्रपति

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार(3 नवंबर) कहा कि आतंकवाद विश्व की शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। मुखर्जी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस बुराई को मिटाने के लिए साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।

नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा पर गए मुखर्जी ने कहा कि ‘‘आज आतंकवाद हमारी शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। हमें आतंकवाद की समस्या को समाप्त करने के लिए सभी समाजों में सहिष्णुता और समझ को बढ़ावा देने की जरूरत है।’’

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: हार गईं हिलेरी, ट्रंप बने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति

मुखर्जी ने कहा कि 21वीं सदी में हम जिन समान चुनौतियों का सामना करते हैं, वे हमारे क्षेत्र और उसके आगे शांति और सुरक्षा का एक माहौल निर्माण को जरूरी बनाएंगी। उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्रीय एवं उप क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़िए :  इस बार दशहरा होगा सबसे खास, धू-धू कर जलेगा पाकिस्तान और आतंकवाद!

उन्होंने कहा कि भारत को इसकी खुशी है कि उसे प्रधानमंत्री प्रचंड और बिमस्टेक देशों के अन्य देशों के नेताओं का गोवा में ब्रिक्स-बिमस्टेक आउटरीच सम्मेलन में क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए स्वागत करने का मौका मिला।

इसे भी पढ़िए :  गिरफ्तार हुआ आतंक का सबसे खौफनाक चेहरा, शिकंजे में बगदादी!

मुखर्जी की यह यात्रा पिछले 18 वषरें में किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली नेपाल यात्रा है। नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने मुखर्जी के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया।