प्रदूषण पर हाईलेवल मीटिंग में लिए गए कई कड़े फैसले, 15 साल से पुराने डीजल वाहन होंगे डीरजिस्टर

0
उपराज्यपाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रदूषण से पार पाने के लिए आज दिल्ली के एलजी नजीब जंग ने सीएम अरविंद केजरीवाल समेत तमाम विभागों और एंजेसियों के अफसरों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में प्रदूषण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की बात हुई और बडे फैसले लिए गए। ऐसे फैसले भी हुए, जिन्हें लेने में सरकार लंबे समय से हिचक महसूस कर रही थी।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी पर भड़की ममता बनर्जी, नोटबंदी को बताया ‘काला फैसला’

हाईलेवल मीटिंग के बाद एलजी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि 15 साल पुराने डीजल वाहनों को सड़कों से हटाने का काम सोमवार से ही शुरू कर दिया गया है। एनजीटी ने 10 साल पुराने वाहनों को हटाने का आदेश दिया था, लेकिन फिलहाल 15 साल पुराने वाहनों के साथ इस मुहिम की शुरुआत होगी और चरणबद्ध तरीके से इन वाहनों को डी रजिस्टर किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  आम आदमी पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को दिया डिप्टी सीएम पद का ऑफर?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse