आप पार्टी के दो नेताओं पर गैंगरेप का आरोप

0

आप पार्टी पर एक बार फिर से संकट गहराने लगा है। एक महिला ने आम आदमी पार्टी के दो विधायकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दोनों नेताओं ने टिकट का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल ने फिर बोला मोदी पर हमला, कहा: दिल्ली सरकार के फैसलों को अवैध घोषित कराने के प्रयास में केंद्र

आप पार्टी के जिन नेताओं पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया है उनमें रामप्रताप गोयल और भूपेंद्र बिड़लान शामिल हैं। भूपेंद्र बिड़लान आप पार्टी की मंगोलपुरी से विधायक राखी बिड़लान के पिता हैं।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब विधानसभा चुनाव: बादल बोले- अकाली दल वालों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं

महिला के अनुसार दिल्ली के रोहिणी इलाके में उसके साथ रेप हुआ। रोहिणी साउथ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। विधायकों पर आईपीसी की धारा 506 और 376D के तहत मामला दर्ज किया गया है। नगर निगम चुनाव के टिकट झांसा देकर किया महिला के साथ गैंगरेप।

इसे भी पढ़िए :  एलओसी के पास नौशहरा में युद्ध स्तर पर चल रहा सौ बंकरों का निर्माण कार्य