देखिए जेडीयू के पूर्व विधायक ने शराब पीकर शराबबंदी पर सरकार को क्या लेक्चर दिया?

0

जेडीयू के पूर्व विधायक ललन राम को बीयर पीना महंगा पड़ गया। उन्हें मद्य निषेध कानून के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उन्हें पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में सामने आए एक वीडियो में ललन नशे की हालत में नजर आए थे।

इसे भी पढ़िए :  बिहार के मधुबनी में तालाब में गिरी बस, 50 यात्रियों के मारे जाने की आशंका

बुधवार देर शाम हुई उनकी गिरफ्तारी के बाद प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कार्रवाई करते हुए पार्टी से निलंबित कर दिया। ललन राम जदयू में संगठन सचिव थे।

बता दें कि ललन को मद्य निषेध कानून के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक ने औरंगाबाद के डीएम को उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया। जिसके बाद बुधवार की देर शाम तक उन्हें औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  हवस का पुजारी! पूजा के बहाने महिला को घर बुलाकर किया बलात्कार

मालूम हो कि वह मंगलवार की शाम को अपने घर में बैठ कर शराब पी रहे थे और राज्य में शराबबंदी की आलोचना कर रहे थे। इसकी खबर अखबारों में छपी और इसका एक वीडियो भी सार्वजनिक हो गया।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता के विवादित बोल, कहा- 'भारत तेरे टुकड़े होंगे कहा तो पटक कर मारेंगे'