शहर में नमक की कोई कमी नहीं, अफवाहाें पर ना दें ध्यान: दिल्ली सरकार

0
सिसोदिया
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दिल्लीवालों से अपील की कि वे शहर में नमक की कमी की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। सरकार ने आश्वासन दिया कि इस महत्वपूर्ण वस्तु की कोई कमी नहीं है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि खाद्य आपूर्ति अधिकारियों और उपसंभागीय मजिस्ट्रेटों की टीमें शहर के बाजारों में घूम रही हैं जहां नमक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा और बसपा पर बसरे सीएम अखिलेश, दोनों पार्टियों से होशियार रहने की दी सलाह

उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘नमक की आपूर्ति में कोई कटौती नहीं है। खाद्य आपूर्ति अधिकारियों और उपसंभागीय मजिस्ट्रेटों की टीमें शहर के बाजारों में घूम रही हैं जहां नमक उपलब्ध है।’’ उन्होंने कहा कि हर जगह नमक उपलब्ध है और लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

इसे भी पढ़िए :  शराबबंदी ने 'घटाई' आमदनी, पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा

आपको बता दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्‍सों में नमक की कमी की अफवाह फैल रही है। इस अफवाह से डरे लोगों ने 200 से 400 रुपये/किलो के भाव से नमक खरिदना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत