नोटबंदी से BJP को नहीं होगा कोई फायदा, UP में भी होगी हार: तेजस्वी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार(11 नवंबर) को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा राम, गाय व गंगा के बाद अब नोटबंदी को सर्जिकल स्ट्राइक से जोड़कर अपना प्रचार कर रही है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होगा। बिहार विधानसभा चुनाव की तरह उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की हार होगी।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के जन्मदिन के जश्न के चलते हिरासत में लिए गए दलित आंदोलन के नेता जिग्नेश मेवाणी

उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी चुनाव में उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल अखिलेश यादव के साथ है।

तेजस्वी ने काले धन पर अंकुश के लिए मोदी सरकार द्वारा 1000 और 500 रुपये के पुराने नोटों का चलन बंद करने के फैसले का स्वागत किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यह जल्दबाजी में उठाया गया कदम था, क्योंकि अचानक किए गए इस फैसले के पहले सामान्यजन की दिक्कतों का ध्यान नहीं रखा गया।

इसे भी पढ़िए :  गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी, देंगे ये बड़ी सौगात...

केंद्र की मोदी सरकार व भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि सर्जकल स्ट्राइक पर मैं और पूरा देश जवानों के साथ हैं, लेकिन भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है। काले धन का सभी विरोध करते हैं, लेकिन मोदी अब तक विदेशों से काला धान वापस नहीं ला पाए।

इसे भी पढ़िए :  छात्र अब सर/मैडम' की जगह 'जय हिंद' कहकर अटेंडेंस दे: विजय शाह