यूपी पुलिस की बड़ी सफलता! 24 घंटे में ढूंढ निकाला कठेरिया का कुत्ता

0
सांसद कुत्ता

भाजपा के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और आगरा से सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया का लापता कुत्ता कालू मिल गया है। कुत्ते मिलते ही सांसद साहब के घर में जश्न सा माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि नेता जी का कुत्ता कालू आगरा के लॉयर्स कॉलोनी में मिला। आजम खान की भैंस की तरह भाजपा के मंत्री का कुत्ता भी मिल गया।

इसे भी पढ़िए :  चूहे वाला मिड डे मील खाकर 9 बच्चे बीमार, AAP विधायक के ससुर के NGO में बना था खाना

बीते मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया का कुत्ता घर से लापता हो गया था। पूर्व मंत्री के परिजनों ने पूरे शहर में उसकी तलाश की लेकिन ‘कालू’ का कही पता नहीं चला था। जिसके बाद पूर्व मंत्री की पत्नी मृदुला कठेरिया परेशान हो कर पुलिस के पास पहुंची।
1-37-300x225

इसे भी पढ़िए :  कैमरे में कैद हुआ यूपी पुलिस का बेशर्म कांस्टेबल, नाबालिग लड़कियों से की थी छेड़छाड़, देेखें वीडियो

कुत्ते के गुम होने की शिकायत लेकर रामशंकर कठेरिया की पत्नी आगरा के एसपी सिटी कार्यालय पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करायी। ताकि उनका कुत्ता कालू कही से मिल जाये। पूर्व मंत्री रामशंकर कठेरिया की पत्नी का कहना कि जब उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान की भैंस मिल सकती है तो उनका कुत्ता कालू भी मिल सकता है।

इसे भी पढ़िए :  शहीद की पत्नी को नहीं मिली ससुराल में जगह, सेना में ली पनाह और बनी ऑफिसर

1-28