इस शख्स ने प्राइवेट पार्ट पर हथौड़ों से करवाए ताबड़तोड़ वार, वजह हैरान करने वाली

0
प्राइवेट

एक शख्स ने एक ऐसा अनोखा काम किया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएगें। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम शामिल करने का दावा करने वाले इस शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट पर हथौड़े से वार करवाने के साथ 11 स्टंट भी दिखाए।

‘स्टीलमैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर अमनदीप सिंह ने ऐसे स्टंट करके दिखाएं जो आपको हैरान कर देंगे। अमनदीप सिंह ने प्राइवेट पार्ट पर हथौड़ों से करवाए ताबड़तोड़ वार करवाए, दो लोगों को अपने दातों से उठा दिया। इनका वजन 150 किलो से ज्यादा था। इसके अलावा उन्होंने 20 मोटरसाइकिलों को अपने हाथ से रोका और आगे बढ़ने नहीं दिया, 50 से ज्यादा बियर की बोतलों को अपने मुक्के से चकनाचूर कर दिया, कार को अपने ऊपर से गुजारा। यहीं नहीं उन्होंने अपने अंडकोष (testicles) पर विशाल हथौड़ा का वार भी सहा।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान घोल रहा है देश में नशे का ज़हर: सुखबीर सिंह बादल

अमनदीप सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक छोटे से गांव में हुआ था। 7 साल की उम्र तक सिख मार्शल आर्ट सीखने के बाद 10 साल की उम्र तक वह आसपास के सभी बच्चों में सबसे ज्यादा ताकतवर हो गए थे। अब वह अपने इसी स्किल का उपयोग खौफनाक स्टंट करने में करते हैं। अमनदीप का कहना है कि वह बड़े से बड़ा रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं और दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स बनना चाहते हैं जो कि गैंडे से भी लड़ सके। वह 3000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को हर महीने सेल्फ डिफेंस और कराटे की ट्रेनिंग देते हैं। उनके हैरातअंगेज स्टंट्स के कारण उनके बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग भी है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : मस्जिद के बाहर डिप्टी एसपी को पहले नंगा किया फिर पीट पीट कर हत्या

कई खिताब अपने नाम कर चुके अमनदीप सिंह पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाना चाहते हैं। अमनदीप अपने सिर और हाथ-पैरों पर डंडों की बौछार करवाते हैं। वे अपने शरीर के ऊपर से गाड़ी चलवा लेते हैं। बाइक को खिलौने की तरह उठा लेते है। अमनदीप ने अपनी कला का लोहा मनवाया है। अमनदीप सिंह 2005 में मिस्टर अंबाला चुने गए थे।  साल 2009 में इंटरनेशनल मॉडलिंग में पूरे विश्व से आए 15 हजार सिखों में से मिस्टर सिंह चुने गए थे। जहां उन्हें स्टील मैन और टैलेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

इसे भी पढ़िए :  खुफिया एजेसियों की उड़ी नींद, वीजा पर रहने वाले 227 पाकिस्तानी गायब

देखिए वीडियो-