व्हाइट हाउस में मिलीं अमेरिका की लीजेंड लेडीज़, मिशेल और मेलानिया की ऐतिहासिक मुलाकात

0
ओबामा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

राष्ट्रपति चुनाव से पहले भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा खुले मंचों पर डोनाल्ड ट्रंप की बगावत और खिलाफत करते दिख रहे थे। लेकिन अमेरिकी जनता ने जब पूर्ण बहुमत के साथ डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का 45वां राष्ट्रपति चुना, तो ये बगावत और कड़वाहट प्यार और दोस्ती में बदलती दिखी। चुनावी कड़वाहट से परे गुरुवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बराक ओबामा और नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात शानदार रही। ओबामा के आमंत्रण पर ट्रंप की पत्नी मेलानिया के साथ व्हाइट हाउस पहुंचे थे।

इसे भी पढ़िए :  नई सरकार नया सफर: 5 महीने बाद मणिपुर में आर्थिक नाकेबंदी खत्म.... पटरी पर लौटी जिंदगी

व्हाइट हाउस में बराक आबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप का स्वागत किया। दोनों मिलीं। ठिठकीं। मुस्कुरायीं। फिर शुरू हो गया बातों का सिलसिला। एक अमेरिका की ‘फर्स्ट लेडी।’ दूसरी भी जल्दी इसी तरह जानी जाएंगी। बात हो रही है अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में ऐतिहासिक मुलाकात की। राष्ट्रपति बराक ओबामा और नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप एक-दूसरे से सपत्नीक मिले। यह वहां की परंपरा है।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी का आज स्पेन दौरा, स्पेनिश राष्ट्रपति से आर्थिक समझौतों पर होगी चर्चा

obama1

मिशेल ओबामा ने व्हाइट हाउस में मेलानिया ट्रंप को इमारत के आवासीय हिस्से से परिचित कराया। अगले चार साल के लिए यह मेलानिया का घर होने जा रहा है। मिशेल ने मेलानिया को निजी आवास दिखाया और साथ में चाय पी। दोनों ने व्हाइट हाउस की ट्रूमैन बालकनी में भी साथ समय बिताया।’

इसे भी पढ़िए :  यूपी में प्रचंड जीत के बावजूद PM मोदी को गुजरात में सता रहा है हार का डर!

obama2

 

अगले स्लाइड में पढ़ें – मिशेल ने अपने किस अनुभव के बारे में मेलानिया को वाकिफ कराया

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse