भूकंप के जोरदार झटकों से दहला जापान, फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं

0
भूकंप

पूर्वी जापान में शनिवार को 6.2 तीव्रता का मजबूत भूकंप आया लेकिन इस दौरान जान माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी। टोक्यो से करीब 350 किलोमीटर दूर मुख्य होंशु द्वीप के पूर्वोत्तर तट के निकट स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 42 मिनट के कुछ देर बाद 44 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया। सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इसे भी पढ़िए :  नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा आज से भारत दौरे पर

दरअसल जापान ऐसी जगह स्थित है जहां चार टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं और यहां प्रतिवर्ष शक्तिशाली भूकंप आते हैं लेकिन इमारतों के निर्माण को लेकर कड़े कानून और सख्त क्रियान्वयन के कारण शक्तिशाली तूफान भी उतना नुकसान नहीं पहुंचा पाते।

इसे भी पढ़िए :  जापान में बोले पीएम मोदी, गंगाजी में कोई एक रुपया भी नहीं डालता था अब 500/1000 के नोट बह रहे हैं

हालांकि समुद्र के भीतर मार्च 2011 में आए भूकंप के कारण जापान के पूर्वोत्तर तट में आई सुनामी से 18,000 से अधिक लोग मारे गए थे या लापता हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  विकीलीक्स के संस्थापक असांजे की मुश्किलें बढ़ी, इक्वाडोर ने काटा इंटरनेट का कनेक्शन, हिलेरी के ई-मेल किए थे लीक

इसके अलावा जापान के कुमामोतो प्रांत में अप्रैल में दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद 1700 झटके आए थे। इस दौरान कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी और बड़े स्तर पर नुकसान हुआ था।