शीला दीक्षित का दामाद घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से यूपी सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित के दामाद को घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार(13 नवंबर) को बताया कि सैयद मोहम्मद इमरान को दो दिन पहले बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना की बीजोपी को नसीहत, यूपी चुनाव को लेकर ना बनें मदमस्त हाथी

पुलिस के मुताबिक, दीक्षित की बेटी लतिका ने इमरान पर उसके साथ घरेलू हिंसा करने का आरोप भी लगाया है। लतिका और इमरान ने वर्ष 1996 में शादी की थी और पिछले 10 महीने से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  आम आदमी पार्टी विधयाक कमांडो सुरेन्द्र सिंह को भेजा गया जेल

पुलिस ने बताया कि इमरान पर कानून और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। लतिका ने बाराखंभा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी।

इसे भी पढ़िए :  JNU के लापता छात्र नजीब की सूचना देने वाले को मिलेगा 10 लाख रुपये का इनाम

गौरतलब है कि इस वक्त शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रमुख चेहरा बनाया गया है। वह कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं।