शीला दीक्षित का दामाद घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से यूपी सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित के दामाद को घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार(13 नवंबर) को बताया कि सैयद मोहम्मद इमरान को दो दिन पहले बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  जैश-ए-मोहम्मद के दो गाइड गिरफ्तार, उरी हमले में आतंकियों को दिखाए थे रास्ता

पुलिस के मुताबिक, दीक्षित की बेटी लतिका ने इमरान पर उसके साथ घरेलू हिंसा करने का आरोप भी लगाया है। लतिका और इमरान ने वर्ष 1996 में शादी की थी और पिछले 10 महीने से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  करवा चौथ की तैयारी में जुटी पत्नी पर पति ने फेंका तेजाब,छह महीने पहले हुई थी लव मैरेज

पुलिस ने बताया कि इमरान पर कानून और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। लतिका ने बाराखंभा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी जासूस ने किए चौंकाने वाले खुलासे, पढ़िए पूरी खबर

गौरतलब है कि इस वक्त शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रमुख चेहरा बनाया गया है। वह कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं।