नोटबंदी पर विराट कोहली की बात सुनकर रह जाएंगे हैरान, बताया- पुराने नोटों का क्या करेंगे

0
कप्तान

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए इसे देश के राजनीतिक इतिहास का महानतम कदम बताया।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने 500 रन पर पारी घोषित की, कुल बढ़त 304 रन

इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कोहली ने कहा, ‘मेरे लिए यह अब तक भारतीय राजनीति के इतिहास का महानतम कदम है जो मैंने देखा है। मैं इससे बेहद प्रभावित हूं। यह अविश्वसनीय है।’

इसे भी पढ़िए :  शोएब की ख्वाहिश- सलमान निभाएं मेरा किरदार

इन नोटों के अब वैध मुद्रा नहीं रहने के बाद कोहली ने कहा कि वह अब इन पर अपने ऑटोग्राफ देकर प्रशंसकों के बीच बांट सकते हैं। कोहली ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘राजकोट में होटल के बिल देते हुए मैंने पुराने पैसे निकाले। मैं भूल गया कि अब ये किसी काम के नहीं है। असल में मैं इन पर हस्ताक्षर करके लोगों को दे सकता था। ये अब बेकार हैं।’

इसे भी पढ़िए :  मायावती ने 2 न्यूज चैनलों में खपाए करोड़ों के 500 और 1000 के पूराने नोट!