नोटबंदी के खिलाफ धरने पर बैठे केरल के मुख्यमंत्री

0

नई दिल्ली। नोटबंदी के खिलाफ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) कार्यालय के सामने शुक्रवार(18 नवंबर) को धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से सहकारी क्षेत्र तबाह हो जाएगा। केंद्र सरकार ने सहकारी समितियों को पुराने नोट लेने या बदलने की अनुमति नहीं दी है।

इसे भी पढ़िए :  सेना ने धवस्त किए दुश्मन के हौसले, एक ही रात में उड़ा डालीं पाकिस्तान की तीन चौकियां, 8 की मौत

धरना शुरू करने से पहले विजयन और उनकी कैबिनेट के सहयोगियों ने पालयम स्थित शहीद स्मारक से यहां आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय तक मार्च किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के कदम को ‘राजनीतिक साजिश’ करार देते हुए भाजपा के उस आरोप को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि सहकारी समितियां ‘कालाधन का अड्डा’ हैं।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना ने BJP को दी गठबंधन तोड़ने की खुली चुनौती

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा कि काले धन और नोटबंदी के नाम पर केरल के सहकारी सेक्टर के अपमान पर केंद्र सरकार को दोबारा से विचार करना चाहिए। हम काले धन की रोकथाम के खिलाफ नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  उप्र में परिवार को बंधक बना मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म

धरने के बाद सीएम ने मंत्रियों के साथ बैठक कर मौजूदा हालात पर चर्चा भी की। राज्य सरकार ने इस मसले पर 21 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर अभियान चलाने की घोषणा की है।