पंजाब चुनाव: सिद्धू की पत्नी और परगट सिंह कांग्रेस में होंगे शामिल

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू और आवाज-ए-पंजाब के नेता और पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह परगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके जानकारी दी कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर और पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह 28 नवंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने दोनों का स्वागत करते हुए कहा कि समान विचारों वाले लोगों के साथ आने से पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस राज्य में और मजबूत होगी।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा मे भी मनचलों की आएगी आफत, ऑपरेशन दुर्गा शुरू

अमरिन्दर ने कहा कि मुझे घोषणा करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि डॉ. नवजोर कौर सिद्धू और परगट सिंह औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे। कैप्टन की ओर से जारी बयान के अनुसार, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह की पत्नी नवजोत कौर और परगट सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद यह फैसला लिया है।

इसे भी पढ़िए :  इस अद्भुत बालक के ललाट पर कभी त्रिशूल तो कभी बन रहा है ॐ! देखिए तस्वीरें