लोकसभा में हंगामे के बाद आज राज्यसभा जाएंगे पीएम मोदी

0
मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

संसद में नोटबंदी पर विपक्ष के अड़ियल रवैये को देखते हुए सरकार के रुख में कुछ नरमी आने के आसार है। नोटबंदी को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच बुधवार को पीएम ने अपने पक्ष में कुछ नहीं बोला बस वहां बैठकर विपक्ष के सवालो को सुनते रहे, और विपक्ष उनसे जवाब मांगता रहा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में मौजूद रहेंगे। पीएम की मौजूदगी में राज्यसभा में नोटबंदी पर शुरू हुई चर्चा को आगे बढ़ाया जा सकता है। वहीं लोकसभा में भी सरकार ने गतिरोध दूर करने की पहल की है।

इसे भी पढ़िए :  14 लाख करोड़ की करेंसी बनी कागज, बदले में छपे सिर्फ 1.5 लाख करोड़ के नए नोट

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सभी दलों के नेताओं की सुबह 10 बजे बैठक बुलाई है। उधर नोटबंदी पर एकजुट हुए विपक्षी दल भी आपस में बैठक करने वाले हैं। बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री की मौजूदगी के बावजूद हंगामा हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  आर्मी चीफ के बयान पर सियासत, कांग्रेस ने किया विरोध तो समर्थन में उतरी मोदी सरकार

नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष सदन में प्रधानमंत्री की मौजूदगी और उनके बयान की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार अब तक कहती रही है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली इस मुद्दे पर बहस का जवाब देंगे। विपक्ष चाहता है कि नोटबंदी पर नियम 56 के तहत स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा हो, जिसमें वोटिंग का प्रावधान होता है। वहीं सरकार का कहना है कि वह नियम 193 के तहत चर्चा कराने को तैयार है। सरकार विपक्षी दलों से बात कर उन्हें मनाने की कोशिश में है। इसी सिलसिले में गुरुवार को सभी पार्टियों के नेताओं से गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुलाकात करने वाले हैं।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  ट्रेन में मारे गए जुनैद के पिता ने पीएम मोदी के लिए कही 'मन की बात', पूछा- देश में मुसलमानों के प्रति इतनी नफरत क्यों है?