‘शत्रु’ पर भड़के BJP नेता, कहा- भ्रष्टाचारियों से बहुत प्रेम है तो कांग्रेस में ही चले जाएं

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी के मुद्दे पर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर किए गए परोक्ष हमलों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने गुरुवार(24 नवंबर) को जोरदार पलटवार करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी में जाने की सलाह दे दी।

दरअसल, शुरू से ही शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पार्टी के फैसले से अलग नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। उधर बचाव में उतरी बीजेपी ने कहा है कि सही समय पर सिन्हा पर कार्रवाई होगी।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष मंगल पांडेय ने सिन्हा के ट्वीट के जवाब में ट्वीट कर कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा परोक्ष रूप से कांग्रेस का समर्थन करते हैं। भ्रष्टाचारियों और कालाधन वालों से बहुत प्रेम है तो वे कांग्रेस में ही चले जाएं।

इसे भी पढ़िए :  पाक हिंदुओं को पहचान पत्र देने पर भड़के कश्मीरी, तो रोहिंग्‍या मुसलमानोंको लेकर जम्मू में हुआ बवाल

दरअसल, सिन्हा ने नोटबंदी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि मूर्खों की दुनिया में जीना बंद करें लोग। लोगों को हो रही तकलीफ को समझें। उन्होंने कहा कि बुरे वक्त के लिए हमारी मां-बहनों की जमा की गई गाढ़ी कमाई को कालेधन से जोड़ना ठीक नहीं।

इसे भी पढ़िए :  चार साल बाद फि‍र से एनडीए में शामिल हुई जेडीयू