मुंबई के फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर सुरक्षाकर्मी तैनात

0
फर्नीचर मार्केट
ani

महाराष्ट्र में मुंबई के ओशिवारा में आज शुक्रवार की दोपहर भीषण आग लग गई। यह भीषण आग फर्नीचर मार्केट में लगी हैं। आग इतनी भीषण लगी कि करीब दो किलोमीटर की दूरी से भी इसका धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़िए :  लाठी लेकर सड़कों पर उतरें लालू के समर्थक, कल ही दी थी धमकी

इलाके में आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर हैं। पुलिस के मुताबिक 6 फायर इंजन, 2 वॉटर टैंक और 2 एंबुलेंस हालात पर काबू करने करने के लिए लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार आग एक सिलेंडर फटने के कारण लगी। फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है, और स्थानीय लोगों में दहशत है। फर्नीचर मार्केट की कई दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने संयुक्त राष्ट्र के संस्कृति और शांति मंच पर फिर उठाया जम्मू कश्मीर का मुद्दा, पाकिस्तान को दी चेतावनी