PM मोदी को मिला राव का साथ, तेलंगाना CM ने नोटबंदी का किया स्वागत

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने नोटबंदी को एक ‘स्वागत योग्य कदम’ बताया, लेकिन साथ ही कहा कि केंद्र सरकार के इस प्रयास से अंतत: देश से कालाधन एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन की ‘पूर्ण क्रांति’ होनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में स्थिति शांतिपूर्ण, लेकिन अलगाववादियों की हड़ताल से सामान्य जीवन प्रभावित

राव ने कहा कि देश से यदि कालेधन का उन्मूलन करना है तो हमें पूर्ण क्रांति की ओर बढ़ना चाहिए। देश में एक नया पैसा भी कालाधन नहीं रहना चाहिए। कालाधन चाहे जिस भी रूप में हो, चाहे वह जमीन, हीरे, सोना, चांदी, विदेशी मुद्रा, शेयर बाजार की शक्ल में हो, उसका पूरी तरह से खात्मा होना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  आंदोलन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग घायल

उन्होंने कैबिनेट की एक बैठक के बाद कहा कि नोटबंदी से देश में तभी पूर्ण क्रांति आएगी, जब प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) इस दिश में कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य और विशेष तौर पर तेलंगाना सरकार उनका पूर्ण समर्थन करेगी।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल को इस्तीफा देने को कहा