जम्मू-कश्मीर के नरगोटा में सेना की टुकड़ी पर आतंकी हमला, मेजर और 2 जवान शहीद, चारों आतंकी ढेर

0
नगरोटा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में मंगलवार सुबह सेना की टुकड़ी पर हमला करने वाले चारों आतंकियों को मार गिराया गया है। इस हमले में एक अफसर समेत तीन सैनिक शहीद गए, कई जवान घायल भी हुए हैं। इसके अलावा आतंकियों ने चमलियाल और सांबा इलाके में बीएसएफ की पट्रोलिंग पार्टी को भी निशाना बनाया। यहां भी सेना ने जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकियों को मार गिराया। इस हमले में दो जवान घायल हुए।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में फिर से पकड़ी गई करोड़ों की हेरोईन

नगरोटा में सेना की अहम यूनिट है और यह हाइवे के नजदीक भी है। हमले के बाद जम्मू-श्रीनगर नैशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को भी एहतियात के तौर पर बंद करवा दिया है। बताया जा रहा है कि हमला यूनिट के बेहद करीब हुआ है। आतंकियों की कोशिश आर्मी कैंप पर हमले की थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी एसपी वैद्य ने कहा, ‘जब भी आतंकी हमला करेंगे, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। हमारे जवान हमेशा अलर्ट हैं।’

इसे भी पढ़िए :  कश्मीरी व्यापारियों की संस्था ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान को “एक नाकाम कोशिश” कहा

नगरोटा का यह इलाका रणनीतिक रूप से काफी अहम है। यह सेना का 16 कोर हेडक्वॉर्टर एरिया है। रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने सेना की टुकड़ी पर पहले ग्रेनेड से हमला बोला। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी गई।

इसे भी पढ़िए :  मुखबिरों की मदद से सेना को गुमराह कर रहे हैं आतंकवादी! खबरी खेल रहे हैं 'डबल क्रॉस' का खेल?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse