जम्मू-कश्मीर के नरगोटा में सेना की टुकड़ी पर आतंकी हमला, मेजर और 2 जवान शहीद, चारों आतंकी ढेर

0
नगरोटा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में मंगलवार सुबह सेना की टुकड़ी पर हमला करने वाले चारों आतंकियों को मार गिराया गया है। इस हमले में एक अफसर समेत तीन सैनिक शहीद गए, कई जवान घायल भी हुए हैं। इसके अलावा आतंकियों ने चमलियाल और सांबा इलाके में बीएसएफ की पट्रोलिंग पार्टी को भी निशाना बनाया। यहां भी सेना ने जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकियों को मार गिराया। इस हमले में दो जवान घायल हुए।

इसे भी पढ़िए :  ...तो ऐसे पाकिस्तानी BAT दस्ते ने घुसपैठ कर खूनी खेल को दिया अंजाम

नगरोटा में सेना की अहम यूनिट है और यह हाइवे के नजदीक भी है। हमले के बाद जम्मू-श्रीनगर नैशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को भी एहतियात के तौर पर बंद करवा दिया है। बताया जा रहा है कि हमला यूनिट के बेहद करीब हुआ है। आतंकियों की कोशिश आर्मी कैंप पर हमले की थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी एसपी वैद्य ने कहा, ‘जब भी आतंकी हमला करेंगे, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। हमारे जवान हमेशा अलर्ट हैं।’

इसे भी पढ़िए :  फुटपाथ पर रहने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए छोड़ी नौकरी

नगरोटा का यह इलाका रणनीतिक रूप से काफी अहम है। यह सेना का 16 कोर हेडक्वॉर्टर एरिया है। रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने सेना की टुकड़ी पर पहले ग्रेनेड से हमला बोला। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी गई।

इसे भी पढ़िए :  बुर्का पहन मजलिस में बैठे वीएचपी नेता की जमकर धुनाई, छेड़छाड़ कर दंगे भड़काने का आरोप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse