महिला शूटर का अपने कोच पर सनसनीखेज आरोप, रेप के बाद मारने की दी धमकी

0
रेप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली में एक नेशनल लेवल की शूटर ने अपने कोच पर बलात्कार का आरोप लगाया है। यह घटना चाणक्यपुरी इलाके की है। जब महिला के कोच ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था और फिर उसका रेप किया। वो दोनों एक दूसरे को दो सालों से जानते थे और साथ ही प्रेक्टिस किया करते थे। महिला ने बताया कि वह नेशनल चेंपियनशिप के लिए तैयारी कर रही थी और आरोपी जो कि इंटरनेशल लेवल के इवेंट में हिस्सा ले चुका है वह उसे सिखाने के लिए आया करता था। वहीं पर दोनों के बीच एक रिश्ता बन गया था और कोच ने उसे शादी का वादा किया था।

इसे भी पढ़िए :  लालू के बेटे तेज प्रताप ने सुशील मोदी से पूछा, आपका बेटा नपुंसक है क्या?

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके जन्मदिन पर वह कोच चाणक्यपुरी में उसके घर पर आया था। जिसके बाद उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ रेप किया। उस दिन के बाद से कोच ने उसके किसी फोन कॉल का जवाब नहीं दिया और जब मिला तो अपने शादी वाले वादे से भी मुकर गया। पुलिस ने बताया कि महिला शूटर की शिकायत के बाद शनिवार (3 दिसंबर) को चाणक्यपुरी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कोच को जांच में सहयोग देने के लिए बुलाया भी है। 

इसे भी पढ़िए :  जिस डॉक्टर को सरकार ने दिया था पद्म भूषण, उसपर मिला 10 करोड़ कालाधन, कई और नामों का खुलासा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse