कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए बैंकों में 10 लाख स्वाइप मशीनें लगाएगी सरकार

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद मोदी सरकार लोगों से कैश ट्रांजैक्शन कम करने को कह रही है, क्योंकि सरकार देश को कैशलेस इकॉनमी बनाने की कोशिश में लगी है। कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार बैंकों को अगले तीन महीने में 10 लाख स्वाइप मशीन इंस्टॉल करने के लिए कह रही है।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र सरकार 100 रुपए का सिक्का करेगी जारी

सरकार ने बैंकों को अगले चार महीने में 10 लाख अतिरिक्त पीओएस(प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें लगाने का आदेश जारी किया है। बैंकों ने भी काफी तेजी से काम करते हुए करीब 6 लाख पीओएस मशीनों का आर्डर दे दिए हैं, जबकि चार लाख पीओएस मशीनों के लिए आर्डर अगले कुछ दिनों में दे दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  जानिए, काले धन पर अब क्या करने वाली है सरकार

सरकार के मुताबिक, अभी देशभर में व्यापारियों के पास कुल 15 लाख पीओएस मशीनें हैं, जिनके माध्यम से कैशलैस ट्रांजैक्शन हो सकता है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि अनियमितताएं बरतने वाले बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  आज की रात होगी ऐतिहासिक, इस विशेष अंदाज में केंद्र सरकार करेगी जीएसटी की घोषणा

वित्त मंत्रालय ने कहा कि बैंकों ने आठ नवंबर के बाद असंगठित क्षेत्र के मजूदरों के खाते खोलने के लिए देशभर में 2,73,919 कैंप लगाए और 24.54 लाख खाते खोले गए हैं।