बनारस पहुंचे केजरीवाल ने कहा- ‘देश बचाने की भीख मांगने आया हूं’

0
पंजाब
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बनारस पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि मैं वोट मांगने नहीं आया, अगर वोट मांगने होते तो गोवा या पंजाब जाता। मैं यहां देश बचाने के भीख मांगने आया हूं। उन्होंने कहा नोटबंदी से लोगों को कितनी दिक्कत हो रही है, इसका अंदाजा अभी भी पीएम मोदी नहीं लगा पाए। बस वह एक ही बात कहते है कि नोटबंदी से हम भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे। लेकिन अगर इन्हें भ्रष्ट्राचार खत्म ही करना था तो पहले दो चार नेताओं को तो अंदर करते सबसे ज्यादा काला धन तो उनके पास ही है। मोदी जी के पास एक फाइल है मैंने देखी है।

इसे भी पढ़िए :  रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का आज वाराणसी दौरा

उस फाइल में 648 लोगों के नाम हैं जिनके स्विस बैंक में अकाउंट हैं। उसी फाइल में से मैंने मुकेश अंबानी, उनकी माताजी के बैंक अकाउंट मैंने सबको बताए थे। अगर कालाधन खत्म करना था तो उनका खत्म करते ना। इसके आगे केजरीवाल ने कहा कि लोग कह रहे स्कीम अच्छी है लागू ठीक से नहीं किया। मैं कह रहा हूं कि ये स्कीम भी गलत है। नियत भी खराब है और लागू भी खराब तरीके से किया गया है। आतंकवादियों पर ऐसे नए नोट मिल रहे हैं जैसे बीजेपी का उनसे कोई लिंक है।अगर नोटबंदी भ्रष्टाचार और कालाधन खत्म कर सकती तो वो भी ‘‘मोदी मोदी’’ के नारे लगाते।

इसे भी पढ़िए :  सनकी प्रेमी ने ली प्रेमिका के पति की जान, खुद भी लगाई फांसी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse