अब साइकल की सवारी करेंगे डॉन मुख्तार अंसारी!

0

लखनऊ। डॉन मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय हो गया है। इसकी पुष्टि कौमी एकता दल के नेता अफजाल अंसारी ने की है। एक प्रेस कॉन्फेंस में समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव और मुख्तार अंसारी के भाई और कौमी एकता पार्टी के महासचिव अफजल अंसारी ने इस बात की घोषणा की। मुख्तार अंसारी की कौमी एकता दल का सपा में हुआ विलय उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचल बढ़ने के साथ ही सियासी हलचल और गुणा भाग शुरू हो गया है। डॉन मुख्तार अंसारी अब यूपी में साइकिल की सवारी करने की तैयारी में हैं।
ANSARI

इसे भी पढ़िए :  J&K में एक परिवार पर गौरक्षकों ने बोला हमला, 9 साल की बच्ची को भी नहीं बक्शा

अफजल अंसारी ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के चुनाव को देखते हुए यूपी सरकार को बदनाम करने के तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि कई चाहते थे कि हम अलग चुनाव लड़कर वोट काटें, लेकिन हमें वोट कटुवा की भूमिका नहीं निभानी है।

इसे भी पढ़िए :  'डैडी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अर्जुन रामपाल ने निभाया है डॉन अरुण गवली का किरदार