ओमान में 14 दिसंबर से शुरू होगा भारत-अरब साझेदारी सम्मेलन का आयोजन

0
प्रतिकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। भारत और अरब देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय पांचवें भारत-अरब साझेदारी सम्मेलन का आयोजन 14 दिसंबर से ओमान की राजधानी मस्कट में किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  चीन की इस चाल से बढ़ेगी भारत की मुश्किल, पाकिस्तान के साथ कर रहा खतरनाक डील

इस सम्मेलन का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय के सहयोग से ओमान के विदेश मंत्रालय और अरब लीग सचिवालय द्वारा किया जा रहा है। अन्य भागीदारों में फेडरेशन ऑफ अरब बिजनेसमैन (एफएबी) और जनरल यूनियन ऑफ अरब चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर (जीयूसीसीआईए) शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका को किया अलग, कई देशों समेत बराक ओबामा ने भी की फैसले की निंदा

काहिरा में भारत के राजदूत संजय भट्टाचार्य ने कहा कि इस साझेदारी सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण भाग आर्थिक सहयोग और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देना है। इस साल होने जा रहे सम्मेलन का विषय ‘‘सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और सहयोग की दिशा में भागीदारी सुनिश्चित करना है।’’

इसे भी पढ़िए :  ऑटोरिक्शा चलाकर भारत से ब्रिटेन पहुंचा यह शख्स