राहुल के बयान पर राजनाथ ने ली चुटकी, कहा- भूकंप आना तो दूर, उनके बोलने से हवा तक नहीं चलती

0
राजनाथ सिंह
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार(10 दिसंबर) को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए जमकर निशाना साधा। राजनाथ ने कहा कि उन्होंने(राहुल) कहा मैं बोलूंगा तो भूकंप आएगा, मैंने कहा बोलते तो रोज हैं पर हवा भी नहीं चलती। इसके अलावा सिंह ने कहा कि अगर भारत को आर्थिक महाशक्ति बनना है तो कुछ सहासिक कदम उठाने ही पड़ेंगे।

इसे भी पढ़िए :  सोनिया गांधी ने 'अजान' की आवाज सुनते ही रोका भाषण, साड़ी से ढक लिया सिर

गृहमंत्री ने नोटबंदी को साहसिक फैसला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। नोटबंदी के मुद्दे पर हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही बाधित हो रही है। सत्ता पक्ष जहां विपक्ष पर बहस से भागने का आरोप लगाता रहा है, वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर मतविभाजन के नियम के तहत बहस की मांग करता रहा है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफ़िस में चोरी, कम्प्यूटर उठा ले गए चोर

गौरतलब है कि राहुल ने कहा था कि सरकार के नोटबंदी पर फैसले को वो अपना पक्ष रखना चाहते हैं। लेकिन संसद में उन्हें बोलने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर मुझे संसद में बोलने दिया गया तो भूकंप आ जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  शीला दीक्षित की राहुल गांधी को सलाह, 'अगर पार्टी दफ्तर पर देंगे ध्यान तो पड़ जाएगी कांग्रेस में जान'