आज तक के स्टिंग ऑपरेशन में फंसे वीरेंद्र जाटव को बीएसपी ने किया पार्टी से बाहर

0
आज तक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आज लोकसभा में निजी न्यूज़ चैनल आज तक के स्टिग ऑपरेशन का मुद्दा सरकार ने जोर-शोर से उठाया। इस स्टिंग ऑपरेशन में राजनीतिक पार्टियों के ऑफिसों में कैसे काला धन ठिकाने लगाया जा रहा है, इस स्टिंग ऑपरेशन के जरिए आज बीजेपी ने सदन में विपक्ष को घेरने की कोशिश की। जिसके बाद सदन में भारी हंगामा हुआ। हंगामे के बाद सदन का स्थगित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  "किसान भव्य शादियों के लिए लोन लेते हैं, नोटबंदी ने ऐसी फिजूलखर्ची बंद की"

 

स्टिंग में कमीशन लेकर नोट बदलते रंगे हाथों पकड़े गए बीएसपी नेता वीरेंद्र जाटव को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिया है। पार्टी के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दकी ने बिना किसी कारण बताओ नोटिस के वीरेंद्र जाटव को पार्टी से बाहर कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  30 तारीख को आई सैलरी, 1 से शुरू हुई जंग, 2 को बैंकों के बाहर पहुंची जनता, देखिये सैलरी पर संघर्ष COBRAPOST SPECIAL

 

नसीमु्द्दीन सिद्दकी ने वीरेंद्र जाटव को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देकर वीरेंद्र जाटव को पार्टी से निकाला, इसके साथ ही चिठ्ठी को मीडिया में जारी कर दिया गया। गौरतलब है कि वीरेंद्र जाटव आजतक के कालेधन के खिलाफ किये गए स्टिंग में कैमरे पर पकड़े गए थे और खुलेआम काले धन को सफ़ेद करने को लेकर कमीशन मांगते कैमरे में कैद हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  इस गांव में जानवर हैं मौसम वैज्ञानिक, सौ साले से बता रहे हैं मौसम का सही हाल

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse