नए नोटों की बरामदगी जारी, अब मुंबई में नए नोटों का जखीरा बरामद, पकड़ी गयी 1 करोड़ 40 लाख की खेप

0
नए नोटों

नोटबंदी के बाद से नए नोटों के बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में मुंबई में एक कार की तलाशी के दौरान पुलिस को एक करोड़ 40 लाख की नकदी बरामद हुई है। हैरानी वाली बात यह है कि ये सारी रकम 2000 के नये नोटों में मिली है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से BJP को नहीं होगा कोई फायदा, UP में भी होगी हार: तेजस्वी

शुक्रवार रात पुलिस गाड़ियों की चेकिंग के लिए अंधेरी स्थित चौराहे पर तैनात थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक कार में 2000 के नये नोटों में एक करोड़ 40 लाख रुपये मिले। इस सिलसिले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरबीआई, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को इस मामले की जानकारी दे दी है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी ने चोपट किए गांव के छोटे कारोबार, किसानों में मचा हाहाकार, पहली बार कोबरापोस्ट की टीम ने की देश के किसानों पर खास कवरेज... जरूर देखिए

वहीं शुक्रवार रात गुड़गांव के मानेसर इलाके स्थित बस स्टैंड से क्राइम ब्रांच की टीम ने दो लोगों के पास से 9 लाख 72 हजार रुपये की नई करंसी बरामद की। दोनों आरोपी रकम से जुड़े सवालों के जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  कोलकाता में सड़क पर मिला एयर होस्टेस का शव