पर्रिकर बोले- नोटबंदी के बाद ‘भिखारी’ हो गए कई नेता

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद आम जनता के साथ-साथ इसका असर नेताओं पर भी पड़ता नजर आ रहा है। इस पर मुहर लगाते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार(17 दिसंबर) को कहा कि 8 नवंबर को पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियों के कई नेता भिखारी बन गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  'स्ट्राइक' जैसे शब्द का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है: मनोहर पर्रिकर

गोवा में भाजपा की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने कहा कि कुछ लोग गोवा को लूटने का कारोबार चला रहे थे, लेकिन 1000 और 500 रुपये के पुराने नोटों को बैन किए जाने के बाद कई राजनेता भिखारी हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  नीतीश कुमार ने कहा मोदी कैबिनेट विस्तार में जेडीयू का नाम बेवजह लिया गया

साथ ही पर्रिकर ने दावा कि नोटबंदी के एलान के तुरंत बाद एक नेता को हार्ट अटैक आ गया और उन्हें सफाई देना पड़ी कि हार्ट अटैक का नोटबंदी से कोई लेना देना नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन के माध्यम से दिल्ली को परोक्ष रूप से चलाना चाहती है: सिसोदिया