तृणमूल विधायक ने त्रिपुरा विधानसभा में किया ऐसा काम कि सब रह गए हैरान, देखें वीडियो

0
त्रिपुरा विधानसभा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

त्रिपुरा विधानसभा में एक विचित्र दृश्य उस समय देखने को मिला जब तृणमूल कांग्रेस का एक विधायक, अध्यक्ष की गदा (अध्यक्षीय शक्ति की प्रतीक दंडिका) लेकर सदन से बाहर भाग गया। इससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई। यह घटना तब हुई जब सत्ताधारी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेताओं के व्याभिचार में कथित संलिप्तता के मुद्दे पर सदन में सदस्य तीखी बहस कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  सीएम अखिलेश का टूटा सपना, ड्रीम प्रोजेक्ट पर गिरी गाज

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के विधायक अध्यक्ष के आसन के निकट पहुंच गए और राज्य के वन मंत्री नरेश जमतिया के खिलाफ नारे लगाने लगे।

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक ! गैंगरेप के आरोपी ने फिर कर डाला पीड़िता से गैंगरेप

अचानक तृणमूल कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने अध्यक्ष की गदा को कब्जे में ले लिया और उसे लेकर सदन से बाहर चले गए जिससे सदन की कार्यवाही रुक गई।

इसे भी पढ़िए :  एमपी निकाय चुनाव में भी बीजेपी ने गाड़े झंडे, नोटबंदी के बाद लगातार पांचवीं जीत

मार्शल के नेतृत्व में सदन के ‘वाच एंड वार्ड’ कर्मचारियों ने विधायक का पीछा किया और अध्यक्ष रामेन्द्र चंद्र देबनाथ के उनके कक्ष में जाने से आधा मिनट पहले गदा वापस ले आए।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse