‘सैंटा’ बनी राधे मां, ऐसे मिटा रही हैं लोगों की सर्दी

0
राधे मां
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अक्सर विवादों के लिए चर्चित रहीं राधे मां एक बार फिर खबरों में हैं। हर बार वह अपनी बेकार छवी के चलते खबरों में आई है, लेकिन इस बार वह लोगों की मदद करने की वजह से चर्चा में हैं। राधे मां ने मुंबई के बोरिवली इलाके में फुटपाथ पर रहने वालों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। राधे मां ने सोमवार को फुटपाथ पर रहने वाले गरीब और बेघर लोगों को कंबल बांटे। अचानक से रात में किसी महिला को कंबल बाटंते हुए देखकर फुटपाथ पर रहने वाले लोग हैरान रह गए।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई: सेना की वर्दी में दिखे 4 संदिग्ध आतंकी, NSG कमांडो तैनात

ग्लोबल एडवरटाइजर्स के संरक्षक संजीव गुप्ता ने मीडिया रिलीज जारी कर राधे मां द्वारा की गई चैरिटी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राधे मां ने तीन हजार से ज्यादा कंबल वंचितों के मध्य वित्तरित किए है ताकि वह ठंड से बच सके। राधे मां ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश करती हैं। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक मीडिया प्बलिस्ट और ब्रांड इमेज प्रोफेशन डाले भागवागर ने कहा कि राधे मां फुटपाथ पर गहरी नींद में सो रहे लोगों के लिए सेंटा बनीं।

इसे भी पढ़िए :  मायानगरी पर मंडरा रहा आतंकी खतरा, समुद्र में संदिग्ध नाव दिखने से मचा हड़कंप

वह फुटपाथ पर सो रहे लोगों के पास गईं और धीरे से उन्हें कंबल से कवर किया और वहां से चली गईं। उन्होंने बताया कि राधे ने लाल कलर का अपना चोला पहन रखा था, जिसके चलते अधिकतर लोगों ने उन्हें सैंटा क्लॉस समझ लिया।

इसे भी पढ़िए :  वोट डालने पहुंचे वरुण धवन के साथ पोलिंग बूथ पर ऐसा क्या हुआ कि उनका जमकर उड़ा मजाक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse