नॉर्वे सरकार का सितम! 5 साल के मासूम को किया मां-बाप से अलग, मजबूर पिता ने भारत से मांगी मदद

0
नॉर्वे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नॉर्वे की सरकार ने वहां भारतीय मूल के एक दंपति को उनके बच्चे से अलग कर दिया है। इंडियन एक्सप्रेस का कहना है कि पांच साल में तीसरी ऐसी घटना में जब नॉर्वे सरकार ने ऐसा किया हो। ऑस्लो में भारतीय मूल के माता पिता पर पांच साल के अपने बेटे को पीटने का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद वहां की सरकार ने मां-बाप से बच्चे को अलग कर दिया।

ऑस्लो से इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बच्चे के पिता अनिल कुमार ने कहा, “नॉर्वे में बाल कल्याण विभाग ने 13 दिसंबर सुबह मेरे साढ़े पांच साल के बेटे को उसके किंडरगार्टन स्कूल से अपनी कस्टडी में ले लिया था.”

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका के धनकुबेरों की सूची में 5 भारतवंशी शामिल, जानिए कितनी दौलत है इनके पास

अख़बार के अनुसार उन्होंने कहा- “हमें पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। सुबह 10 बजे चार पुलिस अधिकारी मेरे घर आए और मेरी पत्नी को हिरासत में ले लिया। उनसे दोपहर तक पूछताछ की गई। मेरे बेटे को ऑस्लो से 150 किलोमीटर दूर हमार में बाल कल्याण केंद्र में रखा गया है।”

इसे भी पढ़िए :  फ्लाइट में हुई डिलिवरी, तो एयरलाइंस ने दिया बच्ची को ये गिफ्ट!

उन्होंने बताया कि उनके बच्चे से डेढ़ घंटे तक पूछताछ की गई और इसका वीडियो उन्हें दिखाया गया है। बच्चे के पिता अनिल कुमार ने कहा, ‘नॉर्वे में बाल कल्याण विभाग ने 13 दिसंबर की सुबह 9.30 बजे मेरे साढ़े पांच साल के बेटे को उसके स्कूल से अपनी कस्टडी में ले लिया था। उन्होंने हमें पहले से कोई जानकारी नहीं दी। सुबह 10 बजे चार पुलिस अधिकारी मेरे घर आए और मेरी पत्नी को हिरासत में ले लिया तथा सुबह 11.15 बजे से दोपहर 2.45 तक उससे पूछताछ की गयी। उनसे दोपहर तक पूछताछ की गई।’

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति के खिलाफ गुस्से में जनता, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

अनिल कुमार नॉर्वे में एक भारतीय रेस्त्रां चलाते हैं और वहां ओवरसीज़ फ्रेंड्ज़ ऑफ़ बीजेपी के उपाध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में भाजपा नेताओं और भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

अगले स्लाइड में पढें – नॉर्वे सरकार से तंग आए बच्चे के पिता ने क्या-क्या आरोप लगाए हैं। 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse