भारतीय मछुआरों पर कसता जा रहा श्रीलंका का शिकंजा, फिर गिरफ्तार किए 12 मछुआरे

0
श्रीलंका

श्रीलंका की नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। उदैनिक जागरण की खबर के मुताबिक श्रीलंका ने आरोप लगाया है कि ये सभी मछुआरे उनके क्षेत्र में मछलियां पकड़ रहे थे। गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पन्नीरसेलवम ने मंगलवार को ही अपने एक पत्र में केंद्र से श्रीलंकाई नौ सेना द्वारा मछुआरों को पकड़े जाने की आशंका जताई थी।

इसे भी पढ़िए :  शशिकला का सियासी सफर खत्म! सप्रीम कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 करोड़ का ठोंका जु्र्माना

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुडूकोट्टई जिले के सात मछुआरों को हिरासत में लेकर उन्हें कंगेसनाथुुराई पोर्ट पर ले जाया गया था। श्रीलंका की नौ सेना ने इन मछुआरों की नौकाएं भी जब्त कर ली थीं।

इसे भी पढ़िए :  सोशल मीडिया पर चर्चा में है इस महिला की तस्वीर, जानना चाहेंगे क्यों?

इसके अलावा तीन समूहों में समुद्र में मछली पकड़ने गए करीब बीस मछुआरों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह पांबेन इलाके में अपनी नौकाओं से मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान उन्हें श्रीलंका की नौसेना के जवानों ने घेर लिया। इस दौरान कुछ मछुआरे वापस आने में सफल रहे, जबकि करीब 12 मछुअारों को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  मसूद अजहर पर बैन के लिए UN पहुंचा अमेरिका, लेकिन पढ़िए चीन ने क्या किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पन्नीरसेलवम ने पीएम मोदी को लिखे अपने एक पत्र में इस समस्या का जल्द हल निकालने की अपील की है।