बीच रास्ते से गायब हुई SBI की कैश वैन

0
बैंक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बिहार के बाढ़ जिले से कैश वैन से पैसे गायब होने का एक अनोखा मामला समाने आया है। वैसे ही हर जगह पैसो की किल्लत साफ देखी जा रही है, वहीं दूसरी और कैश वैन गायब की जा रही है। इससे परेशानियां बढ़ेगी नहीं तो क्या होगा। यह घटना तब हुई जब एसआईएस एजेंसी के कर्मचारी एटीएम में पैसा डालने के लिए निकले थे लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी की कैश वैन से आठ लाख रूपये गायब हो गए। यह सब कैसे हुआ अब तक इस बात को कोई नहीं समझ पा रहा है। कंपनी के सुपरवाईजर राजू कुमार इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज करा दी है।

इसे भी पढ़िए :  एक बार फिर, बिहार में शराब कंपनियों को तगड़ा झटका

बताया जा रहा है कि एसआईएस सर्विसज के तीन कर्मचारी एसबीआई की मुख्य शाखा से कैश लेकर निकले थे। इन तीनों कर्मचारियों को एटीएम में पैसा अपलोड करने का इंडेट मिला था। यह तीनों स्टेट बैंक से 50 लाख रूपये विड्रा करवा कर निकले थे। जिसमें 48 लाख के नए नोट थे और बाकी के 2 लाख रूपये 100 के नोट के थे। सुपरवाईजर राजू कुमार ने बताया कि उन्हें कर्मचारियों का फोन पर घटना की जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  MCD परिणाम : हार से आप में पड़ी फूट, भगवंत मान ने सीनियर नेताओं पर फोड़ा ठीकरा

कर्मचारियों ने उन्हे बताया कि वह बैंक से कैश लेकर सीधा बैंक के बाहर खड़ी कैश वैन के पास पहुंचे जिसे देखकर वह लोग दंग रहे गए। उन्होंने देखा की वैन में रखे बैग की चेन खुली हुई है और उसमें से कैश गायब है। इसके बाद उन्होंने कैश गिना तो उसमें से 2 हजार के 400 नए नोट गायब थे जोकि 8 लाख रूपये थे। वहीं इस मामले की सूचना मिलने के बाद राजू कुमार वहां पहुंचे और इस बाबत पुछताछ की लेकिन कोर्इ सुराग न मिलने पर हताश हो गए।

इसे भी पढ़िए :  अयोध्या पहुंच कर बोली बीजेपी, जरूर आएगा राम राज्य
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse