एपीआईएस इंडिया की ब्रांड एम्बेस्डर बनीं पीवी सिंधु

0
एपीआईएस

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को एपीआईएस इंडिया का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया है। एपीआईएस हिमालय ब्रांड के नाम से एपीआईएस इंडिया शहद की निर्माता, विक्रेता और निर्यातक कंपनी है।

भारत की 21 वर्षीया बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपने एक बयान में कहा, ‘मैंने एपीआईएस इंडिया के साथ खुद को एक पहचान दी है। हम दोनों का विश्वास अपना बेहतरीन काम करना और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं को साबित करना है। यह एक ऐसी साझेदारी है, जो एक खिलाड़ी को सही दिशा में जाने के लिए मदद करती है और सभी उसकी चिंताओं को खेल के मैदान के बाहर रखती है।’

इसे भी पढ़िए :  एयरसेल का आरकॉम में होगा विलय, बनेगी देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी

इस साझेदारी के बारे में एपीआईएस के संयुक्त प्रबंधन निदेशक अमित आनंद ने कहा, ‘सिंधु की उपलब्धियां उनकी कड़ी मेहनत और जुनून का फल है, जिससे उन्होंने देश को गौरवांवित किया है और देश का प्रतिनिधित्व किया है।’ घरेलू बाजार पर ध्यान देते हुए कंपनी ने दो नए प्रकार के शहद- एपीआईएस हिमालया और एपीआईएस हिमालया गोल्ड पेश किए हैं। शहद के अलावा एपीआईएस इंडिया कुकीज और चायपत्तियों का निर्माता भी है।

इसे भी पढ़िए :  कोर्ट ने दी मंजूरी, मिस्त्री समेत कई पर चलेगा मुकदमा