‘बातचीत के जरिए आपसी मतभेद दूर करें भारत-पाकिस्‍तान’

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र संघ के निवर्तमान महासचिव बान की मून ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव चिंता व्यक्त करते हुए दोनों देशों से बातचीत के जरिए आपसी मतभेद दूर करने और संयम बरतने की अपील की है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए उन्होंने यह सलाह दी है।

इसे भी पढ़िए :  IND vs AUS: 300 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया टीम, कुलदीप यादव ने झटके सर्वाधिक विकेट

भारत-पाक के बीच जारी तनाव से संबंधित एक सवाल के जवाब में महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि कश्मीर में हालात पर बान की मून का बहुत एक सा रूख रहा है। हक ने कहा कि मैं केवल यह कहना चाहता हूं कि महासचिव का एक सा रुख रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने पिछले महीने भी यही बात कही थी कि हम नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ने को लेकर चिंतित हैं। वह भारत सरकार और पाकिस्तान सरकार से संयम बरतने की अपील करते हैं और बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद सुलझाने के प्रयासों को जारी रखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  देश के कई शहरों में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के लिए कैबिनेट ने दी मंजूरी

जब पाकिस्तानी रिपोर्टर ने यह कहा कि महासचिव अपने पूरे कार्यकाल में भारत-पाक के मतभेदों से दूर ही रहे तब हक ने कहा कि इस मामले पर मैं आपसे सहमत नहीं हूं। क्योंकि भारत-पाक की स्थिति और विशेषकर कश्मीर को लेकर हमारी बातचीत हुई थी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के रूप में बान की मून का 10 साल का कार्यकाल इस महीने समाप्त होगा।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में चुन-चुनकर मारे जा रहे हैं हिंदू, अब डॉक्टर की हत्या हुई