एक्सिस के बाद कोटक महिंद्रा बैंक में आयकर विभाग का छापा, कालेधन को सफेद करने का आरोप

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद देश भर में आयकर विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। इस क्रम में शुक्रवार(23 दिसंबर) को दिल्ली के केजी मार्ग पर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में आयकर विभाग ने छापा मारकर फर्जी अकाउंट का खुलासा किया है।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में बदहाल शिक्षा के लिए सरकार जिम्मेदार: कन्हैया कुमार

खबरों के मुताबिक, इस बैंक दो लोगों के नाम पर करीब आठ फर्जी खाते खोले गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी विभाग को बैंक में फर्जी खातों के माध्यम से 38 से 40 करोड़ रुपए का कालाधन सफेद करने की जानकारी मिली है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: 2.5 लाख से ज्यादा कैश जमा कराने वालों पर सख्ती शुरू, आयकर विभाग ने भेजे नोटिस

बता दें कि कोटक महिन्द्रा बैंक से पहले नोएडा स्थित सेक्टर 51 की एक्सिस बैंक की शाखा पर आईटी अधिकारियों ने छापे मारे थे, जिसमें कालेधन को सफेद करने का खुलासा हुआ था। इसके साथ ही दिल्ली के चांदनी चौक से एक्सिस बैंक के दो मैनेजर को गिरफ्तार किए गए थे।

इसे भी पढ़िए :  बढ़ सकती हैं इनकम टैक्स रिटर्न की आखिरी तारीख

आगे पढ़ें, बैंक की सफाई

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse