आजम खान ने यूपी की जनता को बताया ‘एहसान फरामोश’

0
आजम खान

लखनऊः अक्सर राजनीतिक विरोधियों पर तल्ख अंदाज में निशाना साधने वाले आजम खान इस बार जनता पर ही बरस पड़े। विवादित बयान देते हुए जनता को एहसान फरामोश बता दिया। कहा कि जनता विकास कराने वालों को धूल चटा देती है। यह बातें उन्होंने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

इसे भी पढ़िए :  उद्धव ठाकरे का पीएम पर वार, कहा- जहां सेना की भर्ती के पेपर महफूज़ नहीं वहां देश कैसे सुरक्षित होगा

इंडिया संवाद वेबसाइट की खबर के मुताबिक आजम खान ने कहा कि कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी को भी जनता ने धूल चटा दी थी। जबकि उन्होंने प्रदेश का बहुत विकास किया था। अखिलेश सरकार को विकास के मोर्चे पर कोई पीछे नहीं छोड़ सकता। अब जनता की जिम्मेदारी है कि वह अखिलेश को फिर सरकार बनाने का मौका दे। आजम ने कहा कि आम जनता अखिलेश को सीएम से भी बड़ी कुर्सी पर बैठने का इंतजार कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  मुजफ्फरनगर में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 20 से अधिक घायल

आजम खान ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की जनता के पैसे को ही रद्दी में बदलने का काम कर दिया। डर लग रहा कि कहीं गहनों की जांच के लिए कोई नया फरमान न आ जाए।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने RJD विधायक की गिरफतारी से किया इंकार