क्राइम कैपिटल बनी रांची, 12 दिनों के भीतर 7 मर्डर, अपराधी पुलिस के शिंकजे से अभी भी बाहर

0
क्राइम कैपिटल रांची
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: झारखंड की राजधानी रांची अब बढ़ते क्राइम के चलते क्राइम कैपिटल के रुप में जानी जाने लगी है। पिछले 12 दिनों के भीतर रांची और आसपास के इलाकों में 7 हत्याएं हुई हैं। झारखंड पुलिस की टीम मामले का खुलासा होने का दावा तो करती है लेकिन हत्यारों को पकड़ना तो दूर पुलिस हत्या से जुड़े तथ्यों को भी सही तरीके से सामने नहीं रख पाती है। नतीजतन हत्यारे बेखौफ होकर कत्ल की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  शिवराज ने कहा नर्मदा को गंदा कर रही हैं भैंसें

बूटी में छात्रा के साथ रेप और हत्या की गुत्थी अब तक अनसुलझी है। घटना को बीते एक हफ्ते का समय हो चुका है और हत्यारे अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। हालांकि इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है लेकिन नतीजा अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस ने इस मामले में एक लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की है।

इसे भी पढ़िए :  महाराष्ट्र: अस्पताल ने नहीं लिए पुराने नोट, इलाज में देरी से हुई नवजात की मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse