राज ठाकरे का भाजपा पर हमला, कहा: शिवाजी के स्मारक के लिए पैसा कहां से आएगा?

0
शिवाजी स्मारक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने जब से शिवाजी के स्मारक की नींव रखी है। तब से इसके भारी भरकम बजट को लेकर आलोचना शुरू हो चुकी है। इसकी आलोचना करने वालों में ताजा नाम महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे का है। ठाकरे ने सोमवार को सवाल उठाया कि अरब सागर में बनने वाले शिवाजी स्मारक के लिए पैसा कहां से आएगा? गौरतलब है कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्तावित स्मारक के लिए मुंबई के पास अरब सागर में जल पूजा की थी।

इसे भी पढ़िए :  'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' को भी मात देगी शिवाजी की ये मूर्ति, समुद्र में स्वाह होंगे 3600 करोड़ रूपए

राज ठाकरे ने नासिक में संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार ने मुंबई के पास अरब सागर में मराठा योद्धा शिवाजी का विशाल स्मारक बनाने का ऐलान किया है। इसमें शिवाजी की बड़ी प्रतिमा भी लगेगी और इस पर 3600 करोड़ का खर्च आएगा।

इसे भी पढ़िए :  यहां बिक रही है 200 रुपये किलो चीनी और 150 रुपये किलो नमक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse