236 लड़कियों का पिता बना गुजरात का कारोबारी, शानदार ढंग से करवाई शादी

0
शादी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

गुजरात के एक कारोबारी ने 236 लड़कियों की शादी करवाई जिन्होंने अपने पिता को खो दिया था। यह वही कारोबारी है, जिसने उरी हमले में शहीद हुए जवानो के बच्चो को पढ़ाने की बात कही थी। उन्होंने इस बार 236 लड़कियों की शादी करवाई। इस कार्यक्रम के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां भी की गई थीं। यह कार्यक्रम रीयल एस्टेट के कारोबार में लगे पी पी सवानी ग्रुप के मालिक ने करवाया था। जानकारी मिली है कि जिन 236 लड़कियों की शादी करवाई गई उसमें पांच मुस्लिम और एक ईसाई लड़की भी शामिल थी। सवानी परिवार के भी दो लोगों की उस दिन शादी हुई थी। सवानी ग्रुप के महेश सवानी ने कहा, ‘मुझे इतना बड़ा कार्यक्रम करवाने पर काफी खुशी है। मेरे बेटे मिथुल और मेरे चाचा के बेटे जय की भी शादी उसी कार्यक्रम के दौरान हुई।’

इसे भी पढ़िए :  भारत ने पाकिस्तान को दी उरी हमले से जुड़ी गलत जानकारी

जिन लड़कियों की शादी हुई उसमें से पांच महाराष्ट्र, तीन राजस्थान और एक बिहार की थी। बाकी सभी लड़कियां गुजरात की ही रहने वाली थीं। कन्यादान के दौरान सभी लड़कियों को कपड़े, गहने, बर्तन और पांच घरेलू सामान दिए गए। बताया गया कि परिवार पिछले पांच सालों से ऐसी शादियों का आयोजन कर रहा है। महेश सवानी ने आगे कहा, ‘मैं 708 बेटियों का पिता बनकर काफी खुश हूं। मेरा परिवार पिछले पांच सालों से यह काम कर रहा है।’

इसे भी पढ़िए :  उरी में तैनात ब्रिगेडियर के तबादले पर रहस्य, आर्मी ने किया खंडन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse