J&K: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, दो जवान घायल

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में गुरुवार(29 दिसंबर) सुबह आतंकियों ने सेना के जवानों पर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि हमला करने के तुरंत बाद आतंकी घटनास्थल से फरार हो गए। इस हमले में दो जवान घायल हो गए हैं। सेना द्वारा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आतंकियों के ठिकानों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  अंदर की खबर: नीतीश कुमार जल्द ही थामने वाले हैं एनडीए का हाथ, शुरू की तैयारी!

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शाहगुंदगांव में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि बल तलाशी अभियान चल रहा था तभी छिपे हुए आतंकियों ने उन पर गोलियां चलाई, जिससे बाद वहां सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

इसे भी पढ़िए :  बिहार के कई जिलों में सांप्रदायिक तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में बीते कई महीनों से स्थिति बिल्कुल अशांत है। दरअसल इस साल 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के सुरक्षाबलों की ओर से एंकाउंटर में मार दिए जाने के बाद से ही वहां की स्थिति सामान्य नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  मध्य प्रदेश में एक और किसान ने दी जान, 36 घंटे में चौथी सुसाइड