UP: मुस्लिम महिला ने तंग आकर अपनाया हिंदू धर्म, जानिए क्यों?

0
मुस्लिम महिला

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद की एक मुस्लिम महिला ने शुक्रवार देर शाम जय शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित आर्यन के नेतृत्व में हिंदू धर्म अपना लिया। आर्य समाज के विद्वान शास्त्री ने वैदिक रीति से धर्म परिवर्तन कराया। शबनम अब सीमा बन गई है।

नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक, महिला ने बताया कि वह जय शिवसेना के साथ मिलकर तीन तलाक व मुस्लिम धर्म में व्याप्त अन्य कुरीतियों से पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए लड़ाई लड़ेगी। इसी वजह से उसने धर्म परिवर्तन कराया है।

इसे भी पढ़िए :  आंध्र प्रदेश में दिनदहाड़े सड़क के बीचोंबीच शख्स की हत्या

वहीं, महिला के धर्म परिवर्तन के बाद जय शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित आर्यन ने कहा कि हमारी पार्टी धर्म बदलने के लिए किसी पर दबाव नहीं डालती, लेकिन हमारे पास जो भी मुस्लिम महिला अपनी परेशानी लेकर आएगी, हम उसकी पूरी मदद करेंगे। प्रशासन ने हमारे इस काम में काफी अड़ंगे लगाए, लेकिन महिला ने धर्म परिवर्तन कर ही लिया। अमित आर्यन ने कहा कि धर्म परिवर्तन का काम वैदिक रीति के अनुसार कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से कर सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को शुद्धिकरण का अधिकार है।

इसे भी पढ़िए :  कानून आयोग ने कहा, 'मुस्लिम संगठन भी कर रहे हैं वर्तमान तीन तलाक प्रक्रिया का विरोध'

मालूम हो कि, शबनम से सीमा बनीं महिला सितंबर में पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर गई थी। जिसके बाद जय शिवसेना पार्टी के संपर्क में आई महिला ने अपना दर्द सुनाया था। शबनम का निकाह 15 साल की उम्र में दुगुने उम्र के आदमी से कर दिया गया। उसने नबताया कि पति उनके साथ मार-पीट करता था। 2014 में पति ने उनको तीन बार बोलकर तलाक दे दिया। बाद में बोला कि गुस्से में तलाक दिया था। फिर से निकाह करने के लिए पति ने महिला का हलाला करने के लिए एक दोस्त से उसका निकाह कर दिया। लेकिन हलाला के बाद जब वह फिर से पति के पास लौटी तो उसने निकाह करने से इनकार कर दिया। महिला ने मां-बाप, रिश्तेदारों और अन्य लोगों को बताया व मदद की गुहार की तो किसी ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद उन्होंने धर्म परिवर्तन करने का फैसला किया और जय शिवसेना के कार्यकर्ताओं से मिलीं। वह चाहती हैं कि तीन तलाक की प्रथा खत्म हो।

इसे भी पढ़िए :  मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसा: रेलवे के 4 अधिकारी सस्पेंड, छुट्टी पर भेजे गए महाप्रबंधक