जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले में शहीद पुलिसकर्मी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

0
कश्मीर
साभार एनडीटीवी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पांच महीने बाद कश्मीर में एक बार फिर वही अशांति का माहौल पैदा हो गया है जैसा हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हो गया था। अभी तक कश्मीर में आतंकवादियों की मौत पर लोगों का हुजुम उमड़ता था, लेकिन इस बार ऐसा शनिवार शाम आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मी की मौत पर हुआ है। पुलिसकर्मी की मौत के बाद दक्षिण कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोगों का गुस्सा उबल पड़ा है, और इतना ही नहीं रविवार को शहीद पुलिसकर्मी अब्दुल करीम शेख की अंतिम यात्रा में लाखों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  कॉन्डोम पर ज़ीरो टैक्स के बावजूद देश के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया पर यूं हो रहा GST का असर

 

 

कश्मीर के चोगुल हंदवाड़ा इलाके में शनिवार को कुछ आतंकियों ने पुलिस पेट्रोलिङ्ग टीम पर हमला कर द था जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस के सिपाही अब्दुल करीम शेख शहीद हो गए थे। एक रिश्तेदार अब्दुल कबीर ने कहा, “जिसने भी अब्दुल करीम को मारा है, मैं उसे कभी भी मुजाहिद नहीं कहूंगा। मैं स्पष्ट रूप से कहू रह हूं, फिर चाहे परिणाम कुछ भी हो। यह आतंकवाद है और इसे रोका जाना चाहिए।”

इसे भी पढ़िए :  शाही इमाम बुखारी बोले, सपा को यूपी चुनाव में सबक सिखाएं मुस्लिम, ढूंढे कोई नया विकल्प

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse