नोटबंदी के खिलाफ़ नक्सली, अपने कालेधन को ऐसे कर रहे हैं सफेद

0
नक्सली
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश में नोटबंदी ने आतंकियों और नक्सलियों को आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया है। इससे बौखलाए नक्सली अब विभिन्न संगठनों को नोटबंदी के खिलाफ संगठित कर रहे हैं। नक्सलियों ने 1000 और 500 के पुराने नोटों को ठिकाने लगाने की भी रणनीति बना ली है। इसके लिए नक्सली लीडर ठेकेदारों और पंचायत के प्रतिनिधियों के सीने पर बंदूक रख रहे हैं और रिश्तेदारों-करीबियों को ढाल बना रहे हैं। नोटों की अदला-बदली कर आर्थिक रूप से मजबूत हो चुकी नक्सलियों की ग्राउंड टीम ‘आकाओं’ के निर्देश के इंतजार में है। बिहार, झारखंड और यूपी के कुछ इलाकों में गतिविधियों की जानकारी होते ही इंटेलिजेंस की सेंट्रल टीम ने सोमवार को सभी प्रदेशों के पुलिस मुख्यालयों को अलर्ट कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  प्रद्युम्न मर्डर: बॉम्बे HC ने ऑगस्टीन पिंटो-ग्रेस पिंटो को एक दिन की राहत, अगली सुनवाई कल

नोटबंदी के बाद झारखंड और बिहार में सीनियर नक्सली नेताओं को रंगदारी की रकम को नई करंसी में बदलने की जिम्मेदारी संगठन की ओर से सौंपी गई है। नक्सली नेता इसके लिए अपने रिश्तेदारों और करीबियों के अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा गया और औरंगाबाद में बंदूक के दम पर ठेकेदारों के माध्यम से भी नोटों को बदला गया है। सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में जन मिलिसिया कमांडर ने भैरमगढ़ और बीजापुर के लोगों के अकाउंट में रकम जमा करवाई है।

इसे भी पढ़िए :  56 मदरसों ने बंद किया मिड डे मील लेना, कहा- हिंदू भगवानों को चढ़ा खाना नहीं लेंगे

अगले पेज पर पढ़िए – नए लड़कों ने अपने खातों में जमा की रकम

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse