देश की आर्थिक राजधानी मुबंई में एक ऐसा वाकया पेश आया, जिसे जानकर सब हैरान रह गए। यहां एक 20 साल की अविवाहित लड़की ने जेजे अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। गौर करने वाली बात ये है कि बच्चे को जन्म देने वाली लड़की पूरे 9 महीने तक बच्चे को अपने गर्भ में छिपाती रही और इन नौ महीने के दौरान ना तो उसकी फैमली को और ना ही उसके बॉययफ्रेंड को इसकी कानोंकान खबर लग पाई। ये लड़की ढीले-ढाले कपड़े पहनकर अपनी प्रेग्नेंसी की बात को अपने घरवालों से छिपाती रही। लड़की को लेबर पेन होने पर डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन सन्न रह गया।
इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब लड़की ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। 20 साल की मेघा धिगेकर को 26 दिसंबर को दिमाग में सिस्ट होने की समस्या के कारण जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने पेट में दर्द की भी शिकायत की। पहले तो न्यूरो सर्जन ने उसे पेन किलर दे दिया, बाद में जब उन्हें पता चला की महिला के पेट में लेबर पेन हो रहा है तो वह हैरान रह गए।
जनसत्ता की खबर के मुताबिक लड़की ने 27 दिसंबर को अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। यह उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती थी क्योंकि उसकी शादी नहीं हुई थी और उसने अपनी प्रेग्नेंसी की बात अपनी परिवार और बॉयफ्रेंड दोनों से छिपाकर रखी थी। प्रेग्नेंसी की बात छिपाने के लिए लड़की ढीले-ढाले कपड़े पहनती थी। ताकि वह अपने बेबी को कपड़ों से छिपा सके।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक मेघा जब अस्पताल से निकली तो उसकी जिंदगी बदल चुकी थी, वह शादीशुदा थी। असपताल में डॉक्टरों और पुलिस अधिकारियों के उपस्थिति में उसकी शादी अपने प्रेमी रामचंद्र वास्कर से हुई। यह सब संभंव हुआ अस्पताल प्रशासन की मदद से। अस्पताल स्टाफ ने पहले मेघा को अपने बच्चे को अपनाने के लिए मनाया और फिर उसके बॉयफ्रेंड के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बहुत संजीदगी से जेजे पुलिस स्टेशन को इस बात की जानकारी दी और उन्हें लड़के को मनाने के लिए कहा कि वह मेघा को पत्नी के रूप में स्वीकार करे।
क्लास 12वीं की स्टूडेंट मेघा की मुलाकात रामचंद्र से फेसबुक पर साल 2015 में हुई और दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए। जिसके बाद दोनों के बीच अक्सर मुलाकात होने लगी। मेघा को पिछले साल मई में खुद की प्रेग्नेंसी की जानकारी हुई। लेकिन उसने यह बात किसी को नहीं बताई। मेघा को डर था कि अगर यह बात उसके परिवारवालों और बॉयफ्रेंड को पता चल गई तो वह उसे छोड़ देंगे। उसने अपने स्लिम होने का फायदा मिला, जिसके चलते 9 महीने तक किसी को इस बात की भनक भी नहीं लगी कि वह प्रेग्नेंट है। वह सफलतापूर्वक अपना बंप छुपाने में कामयाब रही।
(जनसत्ता के सौजन्य से खबर)