सांसदों की गिरफ्तारी से नाराज TMC कार्यकर्ताओं ने शुरू किए विरोध प्रदर्शन   

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। रोज वैली चिटफंड घोटाले में तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और तापस पॉल की गिरफ्तारी के विरोध में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दी है।

नोटबंदी का पहले से ही विरोध कर रही टीएमसी बुधवार(4 जनवरी) को मोदी सरकार के खिलाफ कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया और तोड़फोड़ की। इसके अलावा टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बिहार में रेल रोको प्रदर्शन आयोजित किया है।

इसे भी पढ़िए :  प. बंगाल में दंगे: धुलागढ़ की स्थिति जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

सुदीप की गिरफ्तारी से नाराज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का इस्तेमाल उन लोगों के खिलाफ करने का आरोप लगाया, जिन्होंने नोटबंदी के खिलाफ आवाज उठाई है।

इसे भी पढ़िए :  लव, सेक्स और धोखा ! नेताजी के शहजादे ने ये क्या कर डाला ?

आपको बता दें कि सीबीआई ने एक दिन पहले मंगलवार(3 जनवरी) को सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को मंगलवार(3 जनवरी) व सांसद तापस पॉल को शुक्रवार(30 दिसंबर) को रोज वैली ग्रुप से आर्थिक लाभ हासिल करने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई सुदीप को भुवनेश्वर कोर्ट में आज पेश करेगी।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल का आरोप, नोटबंदी से पहले ही बीजेपी ने लगाया माल को ठिकाने