सिन्धु जल विवाद मामले में बिना निमंत्रण बीच में कूदा अमेरिका, पाक से की बात

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सिन्धु जल विवाद को सुलझाने के लिए अमेरिका ने अपनी ओर से पहल शुरू कर दी है। हालांकि, इसके लिए अमेरिकी प्रशासन से किसी तरह की मदद नहीं मांगी गई थी। वह बिना किसी औपचारिक निमंत्रण मिले ही इस मुद्दे में बोलने की तैयारी कर ली है।

इसे भी पढ़िए :  'अगर युद्ध हुआ तो मुश्किल में होगा भारत, सेना के पास नहीं हैं जरूरी हथियार'- सैन्य अधिकारी

पाकिस्तानी अखबार डॉन के खबरों के मुताबिक, पिछले शुक्रवार को अमेरिकी सचिव जॉन कैरी ने पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार को फोन किया था। फोन पर कैरी ने डार से कहा था कि अमेरिका इस विवाद को सुलझाना चाहता है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पुष्टि कर सकता हूं कि केरी ने 29 दिसंबर को पाकिस्तान के वित्त मंत्री डार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हालांकि मैं इसके बारे में विस्तार से नहीं बता सकता हूं।

इसे भी पढ़िए :  बर्मिंघम में चल रहा है भारत-पाकिस्तान का मैच, सिर्फ 150 किलोमीटर दूर.. लंदन को दहला रहे आतंकी

किर्बी ने कहा कि सिन्धु जल संधि पिछले 50 साल से भारत और पाकिस्तान के बीच शांतिपूर्ण सहयोग के मानक के तौर पर लागू है। हम भारत-पाक को अपने मतभेद मिलकर सुलझाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम पहले भी ऐसा करते रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  POK में नहीं हो रहा पाक के साथ युद्धाभ्यास: रूस

आगे पढ़ें, क्या है पूरा मामला?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse